Skip to main content
24th

24th IAS Professional Course

24वाॅ आई.ए.एस. व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम

      अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2024 बैच) के उत्तराखण्ड संवर्ग के नवनियुक्त अधिकारियों हेतु 9.3 सप्ताह का व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 22 जून, 2026 से प्रारम्भ हुआ। अकादमी में आयोजित हो रही श्रृंखला में इसे 24वें आई.ए.एस. व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में जाना गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 2 प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

        इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को राज्य सम्बन्धी नियम, कानून, नीतियों, विकास कार्यक्रमों एवं लोक कल्याण इत्यादि विषयों से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु सम्बन्धित विषय के अनुभवी विशेषज्ञों तथा फील्ड में तैनात वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को आमंत्रित किया गया। प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया गया।
       अकादमी नैनीताल के अतिरिक्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण हेतु अन्य संस्थाओं यथा राजस्व पुलिस एवं भू-लेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा; जी.बी. पन्त हिमालीय पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल, अल्मोड़ा़; विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोडा़; उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान, रूद्रपुर; पं. गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के साथ सम्बद्ध किया जायेगा। प्रतिभागियों को औद्योगिक प्रशिक्षण हेतु सिडकुल, पंतनगर एवं सितारगंज से भी सम्बद्ध कर स्थापित उद्योगों एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली से भी परिचित कराया गया। आगामी सितम्बर माह में प्रतिभागियों को 02 सप्ताह के उत्तराखण्ड दर्शन के लिए कुमाऊँ एवं गढ़वाल के क्षेत्रों में भेजा जायेगा। 
 

About

Dr. Raghunandan Singh Tolia Uttarakhand Academy of Administration UAoA (Uttarakhand Academy of Administration) originally established as Officers' Training School (O.T.S.) at Allahabad in 1951, was shifted to Nainital in 1971. In 1974 the institution was renamed as Administrative Training Institute (A.T.I.) and in 1988 it was raised to the status of Uttar Pradesh Academy of Administration (UPAA). In the year 2000, after creation of Uttaranchal as a separate state, the academy was named as Uttaranchal Academy of Administration (UAoA). Now Academy is known as Dr. Raghunandan Singh Tolia Uttarakhand Academy of Administration (DRTSUAoA).