15th IFS officers Professional Training Programme
उत्तराखण्ड संवर्ग के भारतीय वन सेवा (2023 बैच) के नवनियुक्त अधिकारियों हेतु 05 सप्ताह के व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अकादमी में दिनांक 22 जून, 2026 से किया गया। अकादमी की श्रृंखला में इसे 15वें आई.एफ.एस. व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में जाना गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन सेवा के कुल 03 प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को राज्य सम्बन्धी नियम, कानून, नीतियों, वन विभाग की कार्यप्रणाली एवं विभागीय नियमों इत्यादि विषयों से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। वन एवं पर्यावरण से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु वन विभाग के सेवारत एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों की सेवायें प्राप्त की गईं। अन्य विषयों हेतु अनुभवी विशेषज्ञों तथा फील्ड में तैनात वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को आमंत्रित किया गया। प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया गया।